फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anger over stalled development work in Nangal Ward-4

Una News: नंगल वार्ड-4 में रुके विकास कार्यों को लेकर नाराज़गी

Sun, 24 Aug 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Anger over stalled development work in Nangal Ward-4
न स्ट्रीट लाइट न बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के वार्ड-4 के पार्षद सुरेंद्र पम्मा ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि उनके वार्ड में लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य सरकार के इशारे पर नगर काउंसिल अधिकारियों ने रोक रखे हैं। उन्होंने कहा कि कई कार्यों के टेंडर पास हो चुके और सोसायटी को जारी भी हैं, फिर भी काम बंद है। पम्मा ने बताया कि माता अनसुईया मंदिर के निकट निकासी नाले का काम रुका हुआ है, जिससे बरसात में पानी घरों तक पहुंचकर नुकसान करता है। वार्ड की गलियों, नालियों और स्ट्रीट लाइट की स्थिति भी खराब है। वार्ड निवासी चेतराम, जीत सिंह, चमन लाल, रजनीश कुमार, अश्वनी कुमार, रमेश चौधरी आदि ने चेतावनी दी कि यदि काम जल्द शुरू न हुए तो संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। पम्मा ने कहा कि पार्षद का काम मुद्दे उठाना और कार्य पारित करवाना है, लेकिन अधिकारी पार्षदों की बात सुनने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed