फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anganwadi Union protests order to cook food during election duty

Una News: चुनाव ड्यूटी में खाना बनाने के आदेश का आंगनबाड़ी यूनियन ने किया विरोध

Fri, 22 May 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 22 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi Union protests order to cook food during election duty
लठियाणी(ऊना)। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों की ड्यूटी चुनावी टीमों के लिए भोजन तैयार करने में लगाए जाने के आदेश का आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू ने कड़ा विरोध जताया है। यूनियन की जिला कमेटी ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों पर पहले से ही कार्य का अत्याधिक बोझ है और ऐसे में उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डालना उचित नहीं है। यूनियन की जिला अध्यक्ष नरेश कुमारी और जिला सचिव अनुराधा ने वीरवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि चुनाव करवाने वाली टीमें एक दिन पहले ही पोलिंग बूथ पर पहुंच जाती हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि आंगनबाड़ी कर्मी अपनी नियमित ड्यूटी निभाएंगी या चुनावी टीमों के लिए भोजन बनाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में कार्यरत सभी कर्मी महिलाएं हैं जबकि चुनावी टीमों में अधिकतर पुरुष कर्मचारी होते हैं। भोजन बनाने और परोसने का कार्य देर रात तक चल सकता है। इससे महिला कर्मियों की सुरक्षा और घर वापसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर की ड्यूटी रात के समय नहीं लगाई गई है। यूनियन ने सरकार और निर्वाचन आयोग से मांग की है कि इस आदेश को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए तथा आंगनबाड़ी कर्मियों से किसी भी प्रकार का कार्य जबरन न करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed