{"_id":"68f2505775e1c5906e070aba","slug":"anemia-free-campaign-screening-camps-to-be-organised-across-the-district-una-news-c-93-1-ssml1047-169191-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनीमिया मुक्त अभियान : जिलेभर में लगेंगे जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनीमिया मुक्त अभियान : जिलेभर में लगेंगे जांच शिविर
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाएगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महिला एवं बाल विकास विभाग ऊना की ओर से जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें केंद्रों में जाकर बच्चों की एनीमिया जांच करेंगी और अभिभावकों को स्वास्थ्य व खानपान के प्रति जागरूक करेंगी। जिले की 1364 आंगनबाड़ियों में पंजीकृत 38,181 बच्चों को इस अभियान के तहत लाभ मिलेगा। किसी बच्चे में एनीमिया की पुष्टि होने पर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आवश्यकता अनुसार अस्पताल रेफर किया जाएगा।शिविरों के दौरान अभिभावकों को संतुलित आहार के महत्व और बच्चों के भोजन में पौष्टिक तत्व शामिल करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विद्यार्थियों में एनीमिया का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास ऊना