फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   An amount of seven lakhs was given for the treatment of illness and marriage of daughters.

Una News: बीमारी के इलाज और बेटियों की शादी के लिए सात लाख की राशि दी

Sun, 07 Jul 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
An amount of seven lakhs was given for the treatment of illness and marriage of daughters.
चिंतपूर्णी  विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पात्र परिवारों के राहत राशि के चेक प्रदान करते हुए।संवाद
विधायक सुदर्शन बबलू ने 30 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए चेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने 30 पात्र परिवारों के राहत राशि के चेक प्रदान किए। शनिवार को अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह ने क्षेत्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को मेडिकल सहायता तथा गरीब परिवारों से संबंधित बेटियों की शादी के लिए सात लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
विधायक सुदर्शन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा महज 15 माह के कार्यकाल में ही करोड़ों रुपयों की आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों को वितरित की जा चुकी है। वहीं, निर्धन परिवारों की बेटियों को शादी के लिए माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के माध्यम से हर प्रकार की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के लिए पहले केवल 15 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का ध्येय प्रदेश के हर वर्ग को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य नरेश बरोटिया, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर, उपाध्यक्ष तनुज ठाकुर, कांग्रेस शहरी इकाई अंब के प्रधान धर्मिंद्र कुमार बिल्ला, पार्षद रितेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed