फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ambulance workers on strike, department drivers took over

Una News: हड़ताल पर एंबुलेंस कर्मी, विभाग के चालकों ने संभाला मोर्चा

Thu, 29 May 2025 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers on strike, department drivers took over
ऊना अस्पताल में 108 कर्मीयों की हड़ताल के चलते डयूटी देते सरकारी चालक।संवाद - फोटो : संवाद
लाइव
विज्ञापन

मरीजों को सुविधाएं देने के लिए डटे रहे विभाग के चालक
क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन ने बनाई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। समय : दोपहर 12:30 बजे। अस्पताल के मुख्य द्वार से मरीजों और तीमारदारों का आना-जाना लगा हुआ है। मरीज उपचार के लिए अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में पहुंच रहे हैं। 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते स्वास्थ्य विभाग के चालक व अन्य स्टाफ व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। मंगलवार रात को आठ बजे के बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से तीन चालक और तीन फार्मासिस्ट को तैनात रखा है ताकि मरीजों को आपातकाल सेवाओं में किसी परेशानी का सामना न करने पड़े। समय दोपहर 1:00 बजे। अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक 108 एंबुलेंस पहुंचती है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चालक व फार्मासिस्ट भी एंबुलेंस को लेकर अस्पताल में पहुंचते हैं। मरीज को उपचार के लिए आपातकाल वार्ड में ले जाया जाता है। वहीं, कुछ लोग हड़ताल की जानकारी होने पर अपने निजी वाहनों में भी मरीजों को लाए और ले गए। प्रबंधन की तरफ से जानकारी दी गई कि उन्हें 102 एंबुलेंस की सुविधा के माध्यम से घर तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा।
बुधवार 12 बजे के करीब प्रसूता महिलाओं को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान छह प्रसूता महिलाओं को उनके परिजन ही अपने वाहनाें में उन्हें अस्पताल से ले गए। इसके अलावा चार प्रसूता महिलाओं को घर तक छोड़ने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 102 एंबुलेंस को उनके घर तक छोड़ा। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने साफ किया कि अगर हड़ताल आगे भी बढ़ती है तो उसके लिए भी प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। मरीजाें के हित के लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, वे उठाएंगे।
विज्ञापन

108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते व्यवस्थाएं बनाने के लिए 20 के करीब विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया। लोगों को आपातकाल में एंबुलेंस की सेवा मंगलवार रात से बुधवार को भी सुचारु रूप से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed