{"_id":"69d401ae8d53cc6b2b0a4d49","slug":"ambulance-workers-go-on-strike-patients-reach-hospital-in-private-vehicles-una-news-c-93-1-ssml1047-187279-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल, निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचे मरीज
Tue, 07 Apr 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में खड़े हुए रोगी वाहन।संवाद
ऊना। स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। समय : सुबह 11:40 बजे। क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर ही 108 व 102 एंबुलेंस खड़ी हैं। तीमारदार अपने निजी वाहनों में आपातकाल में मरीजों को लेकर पहुंच रहे हैं। हड़ताल के चलते अस्पताल प्रबंधन को भी व्यवस्थाएं बनाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मरीजों को उपचार के लिए लेकर पहुंचे तीमारदार भी एंबुलेंस व्यवस्था न होने से परेशान नजर आए। लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि सरकार को 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर होना चाहिए ताकि आमजन को परेशानी न हो।
बाथू, तहसील हरोली निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि उसकी माता की अचानक सोमवार सुबह सेहत खराब हो गई। इस पर उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली और अपने वाहन में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। अगर कर्मचारियों की हड़ताल न होती तो एंबुलेंस सेवा मिल जाती। बता दें कि 11 अप्रैल तक चलने वाली इस हड़ताल के चलते आगामी दिनों में भी आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विभाग की तरफ से एंबुलेंस संचालन के लिए सभी स्वास्थ्य खंडों को उचित व्यवस्था बनाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं लेकिन धरातल पर स्वास्थ्य विभाग के चालकों को ही व्यवस्था बनाने को लेकर कहा गया है।
चिंतपूर्णी के राजेंद्र सिंह को मिला लाभ
क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए अपने परिजन को चिंतपूर्णी से लेकर पहुंचे राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके एक परिजन को घर में गिरने से चोट आ गई। ऐसे में 108 नंबर पर फोन किया गया। इस पर उन्हें 108 एंबुलेंस चिंतपूर्णी से ऊना लेकर पहुंची। एंबुलेंस कर्मचारियों की जो भी मांगें हैं, उन्हें पूरा करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए ताकि आमजन को परेशानी न हो।
विज्ञापन
108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। प्रबंधन की तरफ से अपने स्तर पर व्यवस्था बनाई जा रही है। विभाग के चालकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना