{"_id":"66b28e786d04b1f09e0313a7","slug":"ambotas-boys-and-nangal-jariyalas-girls-became-kabaddi-winners-una-news-c-93-1-ssml1048-130001-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंबोटा के लड़के और नंगल जरियाला की लड़कियां बनी कबड्डी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंबोटा के लड़के और नंगल जरियाला की लड़कियां बनी कबड्डी विजेता
Wed, 07 Aug 2024 02:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
घनारी में हुई खंड स्तरीय अंडर 14 खेल मुकाबलों में विजेता टीम एवं अन्य। संवाद
बेडमिंटन में ईसपुर और बढेड़ा राजपूतां का दबदबा
घनारी में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में उपमंडल गगरेट की तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 लड़कों एवं लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ललित मोहन ने की। जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुए लड़कों के कबड्डी मुकाबले में अंबोटा स्कूल की टीम ने विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि गगरेट उपविजेता रहा। लड़कियों के कबड्डी में नंगल जरियाला विजेता और कलोह ने उपविजेता ट्रॉफी जीती। कुश्ती में विजेता ट्रॉफी मरवाड़ी स्कूल, जबकि घनारी उपविजेता रहा। लड़कों के वॉलीबॉल में मवा सिंधियां विजेता एवं डीडीएम इंटरनेशनल उपविजेता रहा। लड़कियों के बॉलीबाल मुकाबले में डीडीएम स्कूल ने चलेट स्कूल को हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। चलेट को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। लड़कों के खो-खो मुकाबले में नंगल जरियालां विजेता एवं ओयल उपविजेता रहा। लड़कियों के मुकाबले में नंगल जरियाला ने विजेता की ट्रॉफी जीती और ढक्की की टीम ने उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। लड़कियों के बैडमिंटन में ईसपुर स्कूल ने विजेता और कलोह स्कूल ने उपविजेता ट्रॉफी जीती। बेडमिंटन लड़कों में बढेड़ा राजपूतां स्कूल विजेता और ईसपुर स्कूल ने उपविजेता ट्रॉफी जीती। लड़कों के चेस फाइनल मुकाबले में नागरवाला स्कूल ने विजेता और भद्रकाली स्कूल ने उपविजेता ट्रॉफी जीती। लड़कियों के चेस मुकाबले में जाडला कोयड़ी स्कूल ने विजेता, लोहारली स्कूल ने उपविजेता ट्रॉफी जीती। मार्च पास्ट की फाइनल ट्रॉफी मेजवान स्कूल घनारी के नाम रही।