{"_id":"6936e0fcba8bc6091b0f69cd","slug":"amb-police-challaned-114-vehicles-imposed-a-fine-of-rs-6000-una-news-c-93-1-ssml1048-174497-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब पुलिस ने 114 वाहनों के किए चालान, 6000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब पुलिस ने 114 वाहनों के किए चालान, 6000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब पुलिस स्टेशन की टीम ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पुलिस ने कुल 114 चालान किए हैं। इन चालानों के माध्यम से पुलिस ने छ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। अधिकांश चालान ई-चालान के रूप में जारी किए गए। इसमें टीटीआर के तहत 92 और आईटीएमएस के तहत 19 चालान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस स्टेशन द्वारा भी तीन ई-चालान जारी किए गए। बिना हेलमेट के वाहन चलाने के सबसे अधिक 89 चालान हुए। इसके अलावा ओवर स्पीडिंग के 11 चालान और ट्रिपल राइडिंग के पांच चालान किए गए। अन्य उल्लंघनों में बिना नंबर प्लेट के दो चालान, प्रावधानों के उल्लंघन के तीन चालान, गाड़ी में म्यूजिक सिस्टम लगे होने के दो चालान, और ड्राइविंग के दौरान धूम्रपान करने के 2 चालान भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 114 चालानों में से 104 चालान अदालत में भेजे गए। जबकि 10 चालानों को मौके पर ही कंपाउंड किया गया। इससे जुर्माने की राशि 6000 रुपये वसूल की गई। जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन के साथ, पुलिस स्टेशन अंब में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और सख्ती बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त कदम उठा रही है।