{"_id":"696a3f125e637880ab0c0c36","slug":"amb-bar-association-election-process-begins-una-news-c-93-1-ssml1047-178496-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
नामांकन भरने के लिए अंतिम दिन आज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। बार एसोसिएशन अंब के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव समिति के चेयरमैन अधिवक्ता गगन मिन्हास ने बताया कि निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब नए पदों के लिए 24 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से अवगत कराया कि इस बार संयुक्त सचिव का पद केवल महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है। चेयरमैन के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और वित्त सचिव के पदों के लिए नामांकन पत्र 16 और 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जमा किए जा सकते हैं। जमा किए गए नामांकन 19 जनवरी को शाम 4 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। गगन मिन्हास ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 19 जनवरी को शाम 4 बजे के बाद नोटिस बोर्ड पर किया जाएगा। सूची पर किसी भी प्रकार की आपत्ति एक दिन के भीतर दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चेयरमैन ने यह भी जानकारी दी कि नियमानुसार केवल उन्हीं सदस्यों को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने अपना सदस्यता शुल्क जमा करवाया है। बकाया शुल्क 24 जनवरी को मतदान के समय तक जमा किया जा सकता है। चुनाव समिति में चेयरमैन गगन मिन्हास के साथ अधिवक्ता राघव सूद, सौरव शर्मा, सुधीर जरियाल, सुनील शर्मा और नीतिका ठाकुर सदस्य के रूप में चुनाव प्रक्रिया को पूरा करेंगे।