फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amazing confluence of faith on the ghats of Gobind Sagar Lake, people floated the rafts.

Una News: गोबिंद सागर झील के घाटों पर आस्था का अद्भुत संगम, लोगों ने प्रवाहित किए बेड़े

Thu, 31 Jul 2025 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
Amazing confluence of faith on the ghats of Gobind Sagar Lake, people floated the rafts.
वातावरण में भजन, शंखनाद और जयकारों की गूंज सुनाई दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। गोबिंद सागर झील के पावन तटों पर वीरवार को पारंपरिक बेड़ा छोड़ने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। लठियाणी, धवेड़ा, कोडरा, मंदली, बीहड़ू और कोलका घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पहले पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और फिर आस्था के साथ अपने बेड़े झील में प्रवाहित किए। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष की ओर एक प्रतीकात्मक यात्रा है। जब सैकड़ों बेड़े एक साथ झील में उतारे गए तो मानो आस्था लहरों पर तैरने लगी। पूरे वातावरण में भजन, शंखनाद और जयकारों की गूंज सुनाई दी। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवी संस्थाओं ने अहम भूमिका निभाई। घाटों पर सुरक्षा और सफाई की विशेष व्यवस्था रही। लठियाणी घाट पर पहुंचीं 65 वर्षीय सुमित्रा देवी ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से इस आयोजन में शामिल हो रही हैं और इसे आत्मिक शांति का स्रोत मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed