फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allotment of lucky draw tickets in loans

Una News: स्कूलों में लकी ड्राॅ टिकट का आवंटन

Tue, 10 Sep 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Allotment of lucky draw tickets in loans
ऊना। जिले के स्कूलों में लकी ड्राॅ टिकट का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं। प्रति टिकट की कीमत 50 रुपये निर्धारित की गई है। अभी तक 10 स्कूलों को टिकटें भेजी गई हैं। जिन स्कूलों को टिकट जारी होनी हैं, उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दौलतपुर चौक, बॉयज स्कूल ऊना, बसदेहड़ा, नंगड़ां, धुंदला, बसाल, समूर कलां, सलोह, अंबोटा और दुलैहड़ शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने इन सभी स्कूलों को किसी एक स्टाफ सदस्य को भेजकर टिकट प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। लकी ड्राॅ की टिकट से प्राप्त होने वाली राशि को रेडक्रॉस सहित अन्य माध्यमों से जिला प्रशासन खर्च करता है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजिंद्र कौशल ने कहा कि जिन स्कूलों को लकी ड्राॅ से जुड़े टिकट का आवंटन किया गया है, उनके प्रबंधकों को सूचित कर दिया गया है। यह टिकट आवंटन जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed