फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegations of assault and intimidation in Tatehda; cross-FIRs registered.

Una News: टटेहड़ा में मारपीट और धमकी देने का आरोप, क्रॉस एफआईआर

Thu, 25 Jun 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 25 Jun 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and intimidation in Tatehda; cross-FIRs registered.
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत टटेहड़ा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर मारपीट, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टटेहड़ा निवासी सुरेश कुमार पुत्र संत राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 5 जून की सुबह उसका बेटा प्रशांत डैम का पानी छोड़ने गया था। वापस लौटते समय रास्ते में नानक चंद पुत्र जडू राम निवासी टटेहड़ा से उसका विवाद हो गया। सुरेश कुमार ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान नानक चंद ने उसके बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और उसे नीचे गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान परिवार को धमकियां भी दी गईं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से टटेहड़ा निवासी नानक चंद पुत्र जडू राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 5 जून की सुबह करीब 6:30 बजे वह जंगल की ओर अपने पशुओं को देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही प्रशांत कुमार ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद घायल नानक चंद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट पहुंचाया गया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने दो पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed