फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegations baseless; MLA was present only as a voter: BJP

आरोप निराधार, विधायक केवल मतदाता के रूप में थे शामिल : भाजपा

Sun, 28 Jun 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Allegations baseless; MLA was present only as a voter: BJP
नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव पर कांग्रेस नेताओं के आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने निराधार और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है। भाजपा ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल और मैहतपुर-बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती सरकार के निर्धारित नियमों और अधिकारों के तहत चुनाव प्रक्रिया में एक मतदाता के रूप में शामिल हुए थे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक की उपस्थिति पूरी तरह वैध थी। कांग्रेस का इसे विवाद का विषय बनाना केवल राजनीतिक नौटंकी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन ही यह स्पष्ट हो गया था कि किस राजनीतिक दल के समर्थन वाले कितने प्रत्याशी जीतकर आए हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी निर्वाचित प्रतिनिधियों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता चुनाव परिणामों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और इसी कारण अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अपनी सरकार और प्रशासन के प्रभाव का उपयोग कर विधायक सतपाल सिंह सत्ती को सार्वजनिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने से रोकने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कौशल और राहुल देव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह करने के बजाय विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार करेंगे और सच्चाई जनता के सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed