फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allegation of indecent behavior with female associate doctor

Una News: सहयोगी महिला चिकित्सक से अभद्र व्यवहार का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Allegation of indecent behavior with female associate doctor
गुस्साए चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों ने बंद रखीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

बीबीएमबी प्रबंधन से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद मामला हुआ शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। बीबीएमबी अस्पताल के एक चिकित्सक की ओर से सहयोगी महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर किए अभद्र व्यवहार को लेकर वीरवार को स्टाफ ने पूरा काम बंद कर चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन कर रहे अस्पताल स्टाफ को बीबीएमबी के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन का भी समर्थन मिला। चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता के दफ्तर तक भी चिकित्सक व स्टाफ सदस्य पंहुचे। इस मौके डाॅ. संदीप सिंह, डाॅ. जेपी सिंह, डाॅ. मनदीप, फार्मासिस्ट अधिकारी सुनील दत्त शर्मा, मान्यता प्राप्त यूनियन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह आदि ने बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह से बैठक कर चिकित्सक के खिलाफ कड़ी करवाई करने और बैक टू स्टेट भेजने की मांग की। कहा कि बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डाॅ. शालिनी चौधरी से कई बार उक्त चिकित्सक को लेकर शिकायतें की गई हैं। एक महिला होने के बावजूद पीएमओ ने डाॅक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी मामले को लेकर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह की चिकित्सकों व यूनियन नेताओं के साथ चली लंबी बैठक के बाद डाॅक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर ही अस्पताल स्टाफ व यूनियन नेताओं का गुस्सा शांत हुआ। बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डाॅ. शालिनी चौधरी नेे कहा कि आज से पहले चिकित्सक के खिलाफ उसके पास कोई लिखित शिकायत नहीं की गई। वीरवार को लिखित शिकायत मिली थी तो उस पर कार्रवाई करने के लिए बीबीएमबी के मुख्य अभियंता को सूचित कर दिया गया है। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने कहा कि उक्त डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से बैक टू स्टेट भेजा जा रहा है। वहीं, चिकित्सक ने सभी आरोपों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि अस्पताल स्टाफ के कुछ लोगों की उनके साथ बनती नहीं है। यही कारण है कि मुझे बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed