फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All the stuff kept in the house for the daughter's wedding was buried in the rubble

Una News: घर में बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान मलबे में दबा

Wed, 03 Sep 2025 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
All the stuff kept in the house for the daughter's wedding was buried in the rubble
भारी बारिश से घरवासड़ा में भूस्खलन, कई परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट
विज्ञापन

तीन घर आए मलबे की चपेट में, घ्योड गांव के 60 घरों पर भी मंडराया खतरा

प्रशासन ने किया दौरा, पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने का काम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की थड्डा पंचायत के गांव घरवासड़ा में सोमवार देर रात भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। इसमें जगदीश चंद पुत्र संत राम, आर्मी से सेवानिवृत्त तरसेम लाल पुत्र संत राम तथा आर्मी में कार्यरत अजय कुमार पुत्र गुरबक्श के घर और गाड़ियां भूस्खलन की वजह से करीब 200 मीटर दूर तक बह गए। गनीमत रही कि प्रशासन और स्थानीय पंचायत उपप्रधान गुरनाम सिंह की पहल पर रविवार और सोमवार सुबह ही प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसी बीच आर्मी से सेवानिवृत्त तरसेम लाल की बेटी की शादी 2 नवंबर को तय थी। शादी का सारा सामान घर के भीतर रखा था, जो मलबे में दब गया। कुदरत की मार से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। भूस्खलन से साथ लगते घ्योड गांव के करीब 60 घर भी खतरे की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन ने इन्हें भी जल्द खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी। साथ ही प्रशासन से भी प्रभावितों को उचित राहत राशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed