फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All the street vendors in the city will be shifted to the vendor market

Una News: वेंडर मार्केट में शिफ्ट होंगी शहर में सजने वाली सभी रेहड़ी-फड़ियां

Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
All the street vendors in the city will be shifted to the vendor market
ऊना। नगर परिषद ऊना ने शहर को रेहड़ी-फड़ी के जंजाल से मुक्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। मार्च तक शहर के रेहड़ी-फड़ी धारकों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट करने का लक्ष्य रखा है। ट्रक यूनियन ऊना कार्यालय के समीप नगर परिषद की ओर से वेंडर मार्केट तैयार की गई है। सड़कों पर सजाने वाली रेहड़ी-फड़ियों के वेंडर मार्केट में शिफ्ट होने से जहां शहरवासियों का राहत मिलेगी, वहीं रेहड़ी-फड़ी धारकों को भी स्थायी ठिकाना मिल जाएगा। नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट होने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि, शुरुआती चरण में कोई भी संचालक इस दिशा में कदम नहीं बढ़ा रहा है। मगर अब नगर परिषद सख्ती के साथ निर्देश जारी किए हैं कि सभी रेहड़ी-फड़ी धारक शिफ्ट हो जाएं, ताकि उन्हें वेंडर मार्केट में जगह मिल सके।
विज्ञापन

नप ने 1.3 करोड़ रुपये से वेंडर मार्केट का निर्माण किया है। इसमें 80 दुकानों है। इस मार्केट को शुरू होने से एनएच के किनारे लगनी वाली रेहड़ी-फड़ियों की समस्या सुलझ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed