फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All patients will get ultrasound facility in Gagret Hospital

Una News: गगरेट अस्पताल में सभी मरीजों को मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Wed, 18 Dec 2024 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
All patients will get ultrasound facility in Gagret Hospital
स्वास्थ्य विभाग ने मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन




वर्तमान में केवल गर्भवती महिलाओं के होते हैं अल्ट्रासाउंड

मरीजों को नहीं लगाने पड़ते हैं निजी लैब के चक्कर



संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नागरिक अस्पताल गगरेट में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं को मिलती है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद सभी मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। नागरिक अस्पताल गगरेट में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जहां एक तरफ करीब 12 करोड़ की लागत से अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस कड़ी में अस्पताल में स्थाई तौर पर रेडियोलोजिस्ट की तैनाती करने की मांग उठाई है। अगर अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट विशेषज्ञ की तैनाती होती है तो सभी मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ मिलेगा। वर्तमान में अस्पताल के एक चिकित्सक को केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। ऐसे में अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी लैब के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस समस्या को लेकर रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी इस समस्या को उठाया गया था। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को इस सुविधा का काफी लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ अस्पताल के नए भवन का काम भी 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आगामी वर्ष अप्रैल तक इस भवन में लोगों स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा गया है।




कोट्स



गगरेट अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए मांग उठाई गई है। अगर यह मांग पूरी हो जाती है तो अस्पताल में ही सभी मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अस्पताल के नए भवन का काम भी 70 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


डॉ. पंकज पराशर, बीएमओ, गगरेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed