{"_id":"5eac434d8ebc3e90480616fc","slug":"alert-case-corona-una-una-news-sml3318437172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगला में कोरोना संक्रमित मिलने से ऊना अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगला में कोरोना संक्रमित मिलने से ऊना अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हिमाचल की सीमा के साथ सटे पंजाब के भंगला में कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद से ऊना प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन रूपनगर ने भंगला कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऊना पुलिस को भी सीमा पर चौकसी बढ़ाने व आवाजाही रोकने के लिए कहा गया है।
शुक्रवार को डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन रूपनगर कोरोना संक्रमित व्यक्ति की कॉंटेक्ट हिस्ट्री खंगाल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर रूपनगर प्रशासन की ओर से कांटेक्ट हिस्ट्री जिला प्रशासन ऊना के साथ साझा की जाएगी तो उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भंगला के साथ लगते बाथड़ी या आस-पास के क्षेत्रों में अगर किसी भी व्यक्ति में फ्लू जैसे लक्षण हों तो वह जानकारी दें। जिससे उनके सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।
बता दें कि बीते पंजाब की सीमा पार इस गांव में 37 वर्षीय एक युवक में कोराना के लक्षण की पुष्टि हुई थी। उक्त युवक 26 अप्रैल को हुजूर साहिब से लौटा था। जिसके बाद उसके कोरोना सैंपल की जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकला। हालांकि उसकी पत्नी व दो बच्चों के सैंपल निगेटिव आए हैं। लेकिन यह गांव ऊना जिला के बाथड़ी से सटा हुआ है। युवक के हिमाचल के गांव में भी आने की आशंका जताई जा रही है। लिहाजा जिला प्रशासन ने यहां आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।