फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Agreement signed between Bangana College and Arlu School

Una News: बंगाणा काॅलेज और अरलू स्कूल के बीच हुआ समझौता

Thu, 30 Jan 2025 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Agreement signed between Bangana College and Arlu School
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा में वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि इस ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में विकास की योजना बनाना, संकाय और ढांचागत साधनों को साझा करना, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान, कौशल आधारित प्रमाणन पाठ्यक्रम संचालित करना, विद्यार्थियों को कॅरिअर परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करना, छात्रों और शिक्षकों के लिए सहयोगात्मक कार्यशाला और प्रशिक्षण आयोजित करना तथा दोनों संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विविध परियोजनाओं में संलग्न करना है। प्राचार्य, स्कूल प्रधानाचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह कदम दोनों संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो छात्रों के भविष्य को एक नई दिशा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed