फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   agitation of Rusa

रूसा के विरोध में एबीवीपी हड़ताल पर

Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
agitation of Rusa
ऊना कालेज में भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना ने रूसा के विरोध में अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वीरवार को एबीवीपी कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों का भी समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


एबीवीपी ने एलान किया है कि जब तक विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य को देखते हुए ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इकाई अध्यक्ष सौरभ डोगरा और सचिव कामेश ने बताया कि प्रदेश में 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। प्रदेश भर में हजारों छात्र-छात्राएं प्रथम सेमेस्टर में फेल हुए हैं, जिसके लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी रूसा सिस्टम का शुरू से ही विरोध कर रही है, जिसका खामियाजा आज विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन को छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन


रूसा से छात्र ही नहीं, बल्कि अध्यापक भी परेशान हैं। एबीवीपी मांग करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन प्रथम सेमेस्टर बीए, बीकॉम, बीएससी का परीक्षा परिणाम दुरुस्त कर दोबारा घोषित किया जाए। एबीवीपी का आरोप है कि घटिया परीक्षा परिणाम के चलते विद्यार्थी आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। इस अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं कामेश, अभिनीत, अमित, प्रीति, प्रिया, पूजा, ज्योति, दिया, मोनिका, बबलू, पारस आदि उपस्थित रहे। वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed