फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   agitation of jwellers

ऊना में स्वर्णकारों का जोरदार प्रदर्शन

Thu, 03 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 03 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
agitation of jwellers

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ऊना ने वीरवार को एमसी पार्क ऊना में केंद्र सरकार के निर्णयों के खिलाफ रोष रैली निकाली। जिला के तमाम स्वर्णकारों की हड़ताल के चलते वीरवार को जिला भर में सुनार अपनी दुकानें बंद रख कर धरने पर बैठे रहे। जिलाध्यक्ष सोमनाथ, महासचिव विजय कोहली, विक्रम, जनक, प्रिंस, अवतार धीमान, सतीश सहित अन्य स्वर्णकारों ने उपायुक्त ऊना यूनुस के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो नियमावली एक्साइज ड्यूटी वित्त मंत्रालय की ओर से थोपी गई है, वह सरासर गलत है। इसमें 24 लाख तक ड्यूटी चोरी पकड़े जाने पर सात साल की जेल का प्रावधान है। माल को सील करने की पावर एवं दुकान को ताला लगाने की पावर प्रदान की गई है। टैक्स ड्यूटी न देने की सूरत में जितनी ड्यूटी उतनी पेनल्टी भरनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कारीगर के पास माल का हिसाब या सोने का हिसाब न पाए जाने पर सोना जब्त होगा। फाइन गोल्ड सरकारी संस्था से चेक के माध्यम से खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन


दो लाख से अधिक जेवरात खरीदने पर पैन कार्ड नंबर एवं टीडीएस ग्राहक को देना होगा। इन सभी नियमों के लागू होने से स्वर्णकारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जो इस वर्ग के साथ अन्याय है। सोमनाथ ने कहा कि इसके विरोध में 4 मार्च को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले भर में तमाम स्वर्णकार अपनी दुकानें बंद करेंगे और आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed