फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Again fog, operation of trains got disrupted again, reached Una late by two and a half hours

Una News: फिर कोहरा, दोबारा बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, ढाई घंटा देरी से पहुंचीं ऊना

Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Again fog, operation of trains got disrupted again, reached Una late by two and a half hours
ऊना में सुबह के समय छाया घना कोहरा।संवाद - फोटो : reasi news
वंदे भारत ट्रेन आधा घंटा लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कोहरे के कारण फिर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होना शुरू हो गया है। बीते दिनों धूप खिलने से ट्रेनें समय पर ऊना पहुंच रही थीं। कोहरे की मार के चलते शनिवार को ढाई घंटा देरी से ट्रेनें ऊना पहुंचीं। दिल्ली से आने वाली 14053 ट्रेन ढाई घंटा देरी से सुबह 9:09 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। आमतौर पर इस ट्रेन का ऊना पहुंचने का समय 6:40 बजे निर्धारित किया गया है। दृश्यता कम होने पर ट्रेन की रफ्तार थम गई। वहीं, 19307 ट्रेन डेढ़ घंटा देरी से सुबह 10:00 बजे ऊना पहुंची, जबकि यह ट्रेन सुबह 8:35 बजे ऊना पहुंच जाती है। वंदेभारत ट्रेन भी आधा घंटा देरी से सुबह 11:00 बजे पहुंची। 19411 ट्रेन एक घंटा 40 मिनट देरी से सुबह 12:50 बजे और 64511 हरिद्वार ट्रेन एक घंटा देरी से ऊना पहुंची। ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी रही।

बाक्स
जिला के कई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरे का कहर देखने को मिला। धुंध छाए रहने से वाहन चालकों को वाहन ड्राइव करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन के समय वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। दूसरी ओर रोजमर्रा के कामकाज को निपटाने में लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed