फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After the complaint, the youth and the forest department came face to face.

Una News: शिकायत के बाद आमने-सामने आए युवक और वन विभाग

Thu, 11 Jun 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
After the complaint, the youth and the forest department came face to face.
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में सामने आए एक विवाद ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। जब संघनेई निवासी एक युवक ने पंजाब वन विभाग के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में युवक ने अपने साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं वन विभाग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले को विभागीय कार्रवाई से जोड़कर देखा है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार युवक का कहना है कि बुधवार सुबह उसके साथ ऐसी घटना घटी, जिसके बाद उसे सीधे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा उसे चौहाल स्थित वन विभाग के विश्राम गृह ले जाया गया जहां उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। युवक ने मामले की शिकायत गगरेट थाना में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शिकायतकर्ता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

पंजाब वन विभाग ने युवक के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उसी दिन खैर की लकड़ी से जुड़े एक संदिग्ध वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और प्रारंभिक जानकारी में शिकायतकर्ता का नाम भी उस मामले से जुड़ा सामने आया है। विभाग का मानना है कि उनके अधिकारियों पर लगाए गए आरोप वास्तविक परिस्थितियों से मेल नहीं खाते। घटना के बाद क्षेत्र में भी मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। एक पक्ष खुद को पीड़ित बता रहा है तो दूसरा पक्ष आरोपों को आधारहीन करार दे रहा है। ऐसे में अब पूरे मामले की दिशा पुलिस जांच पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के साथ-साथ दोनों पक्षों के बयानों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed