फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After the announcement of municipal elections, now the wait for Panchayat elections is over.

Una News: नगर निकाय चुनावों की घोषणा के बाद अब पंचायत चुनाव का इंतजार

Tue, 28 Apr 2026 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Apr 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
After the announcement of municipal elections, now the wait for Panchayat elections is over.
गगरेट (ऊना)। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत चुनाव की तिथियों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जैसे-जैसे चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और नामांकन पत्र दाखिल होंगे, वैसे-वैसे असली तस्वीर साफ होती नजर आएगी।
विज्ञापन


इस बार चुनावी मुकाबले में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आमने-सामने दिखेंगे, जिससे कई पंचायतों में मुकाबला दिलचस्प और कांटे का होने की संभावना है। राजनीतिक दलों की सक्रियता के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी गुटबाजी तेज हो गई है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि कई स्थानों पर करीबी रिश्तेदार और परिचित ही एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरते नजर आएंगे, जिससे चुनावी माहौल और भी रोचक होने के आसार हैं। गली, मोहल्लों और चौराहों से लेकर चाय की दुकानों पर भी अब भावी उम्मीदवारों की चर्चा गर्म हैं। बढ़ती गर्मी के साथ-साथ सियासी पारा भी प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। पंचायत चुनावों में यह स्थिति अक्सर देखने को मिलती है, जहां व्यक्तिगत रिश्ते भी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में बदल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, चुनावी सरगर्मी के बीच यह जरूरी है कि आपसी सौहार्द और भाईचारा बना रहे। ग्रामीण समाज की मजबूती आपसी एकता में ही निहित है, इसलिए चुनाव को स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया के रूप में लेते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों संजीव, मनीश, इंद्रजीत, विजय, सोहन लाल आदि के अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव न केवल स्थानीय नेतृत्व तय करते हैं बल्कि गांव के विकास की दिशा भी निर्धारित करते हैं। ऐसे में मतदाताओं को समझदारी से अपने प्रतिनिधि का चयन करना होगा ताकि विकास और सामाजिक समरसता दोनों कायम रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed