फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After selection in HPFA trial, sent home, now name missing from the list

Una News: एचपीएफए ट्रायल में चयन के बाद घर भेजा, अब लिस्ट से नाम गायब

Tue, 22 Jul 2025 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
After selection in HPFA trial, sent home, now name missing from the list
जूनियर टीम की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल, परिजनों ने की ओपन ट्रायल की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंदपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन (एचपीएफए) की ओर से आयोजित जूनियर बॉय नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 के लिए हुए ट्रायल्स की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोलन जिले के नालागढ़ निवासी खिलाड़ी अथर्व का पहले चयन किया गया, नाम फाइनल लिस्ट में डाला गया और ड्रेस साइज भी ली गई, लेकिन बाद में उसे घर भेज दिया गया।परिजनों के अनुसार अथर्व को टीम में शामिल करने के संकेत दिए गए थे, मगर बाद में जानकारी दी गई कि केवल तीन स्ट्राइकर ही टीम में लिए जा रहे हैं, इसलिए उसका नाम हटा दिया गया। अथर्व के पिता ने चयन में पारदर्शिता की कमी और सिफारिश के आधार पर खिलाड़ियों के चयन का आरोप लगाया है। उन्होंने एचपीएफए से ओपन ट्रायल की मांग की ताकि सभी योग्य खिलाड़ियों को समान मौका मिल सके। अथर्व के दस्तावेज़ों के अनुसार उसकी जन्मतिथि 20 अक्तूबर 2010 है, जो तय आयु सीमा के भीतर आती है। उसके सभी प्रमाण पत्र हिमाचल प्रदेश के हैं, जिससे उसकी पात्रता स्पष्ट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed