फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   afim

61 ग्राम अफीम के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
afim
ऊना। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मैहतपुर में लिंक रोड रायपुर-चड़तगढ़ के पास बाइक सवार युवक को अफीम के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 61.76 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान सागर सोनी पुत्र लकी निवासी गांव अजौली तहसील के रूप में हुई है। पुलिस ने अफीम कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी अफीम कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात को मैहतपुर पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ लिंक रोड रायपुर-चड़तगढ़ के पास मौजूद थे। एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और पुलिस टीम को देख कर पीछे मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने सवार को काबू किया। पुलिस ने शक के तौर पर बाइक सवार की तलाशी ली तो 61.76 ग्राम अफीम बरामद की। डीएसपी रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने अफीम के साथ पकड़े आरोपी बाइक चालक सागर सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed