फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Advit Rana and Chinmay of HAPS got first place in Math Olympiad

Una News: हैप्स के आदवित राणा और चिन्मय ने मैथ ओलंपियाड में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Sun, 10 Nov 2024 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 10 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Advit Rana and Chinmay of HAPS got first place in Math Olympiad
जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन पर मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में मॉडलों को देखते विद्
हमीरपुर। पारंपरिक ज्ञान प्रणाली एवं आधुनिक विज्ञान पर आयोजित 32वें जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हिम अकादमी पब्लिक विकासनगर में हुआ।
विज्ञापन

समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार बतौर मुख्यातिथि, जबकि हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रो. आरसी लखनपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जूनियर, सीनियर, और सीनियर सेकेंडरी वर्गों में 292 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान मॉडल, मैथ ओलंपियाड, विज्ञान नाटक, निबंध लेखन और नारा लेखन में भाग लिया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में सनिक्षा सकलानी, सारा प्रथम, वीरेश मौदगिल,सुहाना वर्मा द्वितीय और अंशिका, गौरांश तृतीय, सीनियर वर्ग में अयान, अखिल प्रथम, मन्नत, कृतिका ठाकुर और श्रेया कुमारी, सोनल ने तृतीय, विज्ञान नाटक में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में शिंवाश, वंशिका प्रथम, भुवनेश, सानिया द्वितीय और शिवांशु और श्रद्धा तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में अकुल आनंद, यशस्वनी ठाकुर प्रथम, अर्शिया, जागृति द्वितीय व रुचिका, प्रत्यक्ष शर्मा तृतीय और नौंवीं से बारहवीं कक्षा वर्ग में आस्था व अनमोल प्रथम, आरती व सूर्यांश द्वितीय और अर्पित व दिव्यांशु तृतीय, गणित ओलंपियाड जूनियर वर्ग में अदवेत राणा प्रथम, हार्दिक द्वितीय और आराध्या तृतीय, सीनियर वर्ग में चिन्मय शर्मा प्रथम, आदित्य द्वितीय, आर्यन तृतीय जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में अक्षित प्रथम, सौम्या द्वितीय और आर्यन वर्मा तृतीय, विज्ञान नाटक में मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल लझयाणी द्वितीय और ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आदित्य ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अंशिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, राजीव कुमार को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक व अरुण कुमार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नौंवीं से बारहवीं कक्षा में कशिश ठाकुर ने प्र्रथम, शायना ने द्वितीय और आसीमा ने तृतीय स्थान, जबकि नारा लेखन में छठी से दसवीं कक्षा में आस्था शर्मा प्रथम, मेहुल द्वितीय और जसलीन भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त रहा। उन्होंने कहा कि जिला विज्ञान सम्मेलन में छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों में अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त विजेता छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन पर मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में मॉडलों को देखते विद्

जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन पर मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में मॉडलों को देखते विद्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed