फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Advice to people not to go to the banks of rivers, streams and ravines, district administration issued adviso

Una: लोगों को नदी, नालों और खड्डों के किनारे न जाने की सलाह, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 15 Aug 2022 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 06:43 PM IST
सार

। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि हाल ही में कुछ अप्रिय घटनाएं हुईं तथा जिला प्रशासन पुरजोर प्रयास कर रहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी करने के बावजूद कुछ लोग नदी, नालों के किनारे चले जाते हैं, जिससे वह अपनी जान को जोखिम में डालते हैं।

विज्ञापन
Advice to people not to go to the banks of rivers, streams and ravines, district administration issued adviso
उपायुक्त राघव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में नदी व झील में नहाने के दौरान हुई अप्रिय घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को नदी, नालों व खड्डों के किनारे न जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने अपील करते हुए कहा है कि मानसून के दिनों में सभी नदियों व नालों का जल स्तर बढ़ जाता है। इसे देखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है कि लोग नदियों व घाटों के किनारे पर न जाएं और इनमें तैरने, नहाने-धोने व अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि से बचें। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि हाल ही में कुछ अप्रिय घटनाएं हुईं तथा जिला प्रशासन पुरजोर प्रयास कर रहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी करने के बावजूद कुछ लोग नदी, नालों के किनारे चले जाते हैं, जिससे वह अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। इसलिए सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान प्रबंधकों से अनुरोध है कि वह अपने कार्य क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इस बारे जागरूक करें और सतर्कता बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा न जा सके। बता दें कि बीते शनिवार को स्वां नदी में नहाते समय भदसाली गांव के दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। इससे पहले एक अगस्त को गोबिंद सागर झील में डूबने से मोहाली के सात युवकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed