{"_id":"588f6aa44f1c1b8b1de802b0","slug":"admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर
हरोली उपमंडल के तहत गांव बढ़ेड़ा में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बढेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पीड़ित का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन