फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Administration's action is just a formality: Vinay

प्रशासन की कार्रवाई मात्र खानापूर्ति : विनय

Sat, 26 Jul 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 26 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Administration's action is just a formality: Vinay
ऊना। जिला प्रशासन की ओर से वीरवार रात्रि फतेहपुर में अवैध खनन पर की गई कार्रवाई को भाजपा ने मात्र खानापूर्ति बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऊना मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि शनिवार शाम तक अवैध खनन में संलिप्त कांग्रेस के नेताओं पर एफआईआर दर्ज नहीं होती तो सोमवार से डीसी ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में स्वां नदी का सीना जेसीबी और पोकलेन मशीनों से छलनी किया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा ने कहा कि डीसी ऊना केवल सुर्खियां बटोरने के लिए ही दिखावे की कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

गत रात्रि भी डीसी ने फोटोशूट करवाया और अवैध खनन पर बिना कोई कार्रवाई किए लौट आए जबकि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। फतेहपुर में दो कांग्रेसी नेताओं को खनन में लिप्त पाया गया लेकिन उनके खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र चालान काटकर ही उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि इन कांग्रेसी नेताओं में से एक तो युवा कांग्रेस ऊना का प्रधान भी रह चुका है और दूसरा कांग्रेस पार्टी का चुनाव लड़ चुका है। विनय शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश भर में बरसात के चलते खनन पर रोक लगी हुई तो फिर ये लोग किसके संरक्षण में अवैध खनन जैसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
इस दौरान उनके साथ भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष रुपिंद्र सिंह देहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed