फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Aditya Soni of Lathiani School got first place.

Una News: लठियाणी स्कूल के आदित्य सोनी ने झटका प्रथम स्थान

Wed, 13 Nov 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Aditya Soni of Lathiani School got first place.
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
विज्ञापन

धर्मशाला महंता स्कूल की समीक्षा डढवाल ने दूसरा और सोनाली देवी रही तीसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की ओर से हर वर्ष आयोजित करवाई जाने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का जिलास्तर पर परिणाम घोषित कर दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक चंदन सेखडी ने प्रेस बयान में बताया कि हर वर्ष नौवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए परिषद इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाती है। इसमें प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को 31000, 21000, 11000 और 1100 के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाते हैं। साथ ही जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को 10000, 7000, 5000 व 1000 रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाते हैं। प्रदेश स्तर पर पहले ही विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जा चुका है। जल्द ही जिला स्तर के प्रतिभागियों के लिए भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला ऊना में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी के आदित्य सोनी, दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला महंता की छात्रा समीक्षा डढवाल व तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैहरियां की छात्रा सोनाली देवी ने झटका है। इसी के साथ स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के स्वाति शर्मा व आरुष, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना के छात्र जय प्रकाश व डीएवी स्कूल के छात्र विवेक भी टॉप आठ प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इन्हें भी एक एक हज़ार के सांत्वना पुरस्कार वितरित दिए जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा में स्कूल स्तर पर टॉपर रहे सभी छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed