फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Adaura shooting: Case can also be against those who take selfie

अदौरा गोलीकांड: सेल्फी लेने वालों के भी खिलाफ हो सकता है केस

Sun, 12 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Adaura shooting: Case can also be against those who take selfie
अंब (ऊना)। अंदौरा गोलीकांड में दोनाली बंदूक के साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों के खिलाफ भी लापरवाही का मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

इससे इस बात का खुलासा हो पाएगा कि बंदूक के साथ किन-किन लोगों ने तस्वीरें खिंचवाई हैं। इसके बाद पुलिस उन लोगों की भूमिका के आधार पर उनके विरुद्ध भी लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर सकती है। इसके साथ ही संभवत: पुलिस गोली चलने और सात साल के समीर चौधरी की मौत की सही तस्वीर की कड़ियों को जोड़ पाएगी।
विज्ञापन

रोपड़ पंजाब के दसग्रां जिंदबड़ गांव से देहरियां पूजने आए लोगों में शामिल एक व्यक्ति की बीते दिनों अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने भी संभवत: बंदूक के साथ सेल्फी अथवा फोटो खिंचवाई थी। इसको लेकर अंब पुलिस ने उससे भी पूछताछ की थी। पर्याप्त सुबूत मिलने पर उसके विरुद्ध भी लापरवाही का मामला दर्ज किया जा सकता था। वह भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोपी बनाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते छह सितंबर को उपमंडल अंब के अपर अंदौरा में सात साल के बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई थी। सेवानिवृत्त फौजी ने बाथरूम में दोनाली बंदूक रखी थी। जोकि लोडेड थी। जेठेरियां पूजने आए लोगों में कुछ लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने उस बंदूक के साथ फोटो और सेल्फी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ ऐसा घटनाक्रम बना कि छाती पर गोली लगने से सात साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने माथा टेकने आए बीस वर्षीय युवक और बंदूक के मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। जांच के तथ्यों के आधार पर कुछ और लोगों के विरुद्ध भी लापरवाही का मामला दर्ज किया जा सकता है। इस संबंध में एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed