फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Action against nine vehicles for overloading, seven trucks seized

Una News: ओवरलोडिंग करने पर नौ वाहनों पर कार्रवाई, सात ट्रक जब्त

Mon, 28 Oct 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Action against nine vehicles for overloading, seven trucks seized
ऊना। आरटीओ ऊना ने ओवरलोडिंग करने पर नौ वाहनों पर कार्रवाई की है। एक ट्रक को 27 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है, जबकि सात ट्रकों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक वोल्वो बस को 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इन ट्रकों में रेत, बजरी व सरिया लोड था। जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय पर पुराना बस अड्डा ऊना के समीप आरटीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने बीती रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आठ ट्रकों को जांच के लिए रोका गया। इन ट्रकों में रेत, बजरी व सरिया लोड था। जांच करने पर पाया गया कि इन वाहनों में ओवरलोड मटीरियल भरा हुआ था। इस पर टीम ने विभागीय कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को 27 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं, सात ट्रकों को जब्त कर लिया गया है। जब्त किए गए ट्रकों को पुराने बस अड्डा परिसर में खड़ा किया गया है। इसके अलावा टीम ने एक वोल्वो बस की भी जांच की। उक्त बस के परमिट में अनियमितता पाई गई, जिस पर बस चालक से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। बता दें कि आरटीओ ऊना द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। एक महीने में दो दर्जन के करीब ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है, जिनसे पांच लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने बताया कि आठ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है। एक ट्रक का चालान काट 28 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है, जबकि सात ट्रकों को जब्त किया गया। इसके अलावा परमिट में अनियमितता पाए जाने पर एक वोल्वो बस का चालान काट 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed