{"_id":"a28798e16f8ed5c8433b05d308d4fff1","slug":"action-against-incroacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटपाथ तो दूर, दुकानदारों ने सड़क पर भी कब्जा जमा रखा है। फोरलेन ऊना शहर की हालत ऐसी हो गई है कि यहां लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है।
विज्ञापन
पुलिस के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाने उतरे रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने जैसे ही अपना अभियान शुरू किया, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। क्लब ने सख्ती दिखाते हुए फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के चालान काटे। क्लब अध्यक्ष विजय डोगरा एवं डीएसपी कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में रोटरी चौक, पुराना बस अड्डा एवं सब्जी मंडी तक दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण कर फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया।
विज्ञापन
डोगरा ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि शहर की सुंदरता और ट्रैफिक सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी कीमत मेें अतिक्रमण सहन नहीं होगा। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस, सदर थाना, पुलिस चौकी, नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। रोटरी चौक से शुरू किए गए अभियान के तहत रोड सेफ्टी क्लब ने कार्रवाई करते हुए पहले जूस की दुकानों पर फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया। वहीं, सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान भी काटे। इतना ही नहीं, पुराना बस अड्डा चौक पर स्थित सब्जी की दुकान पर भी दबिश दी गई। इस दौरान फुटपाथ पर रखी भारी मात्रा में मटर, आलू, प्याज एवं गाजर को मौके पर जब्त कर नगर परिषद की गाड़ी में डाल दिया गया। सब्जी मंडी के सामने फुटपाथ पर बेचने के लिए बोरियों और गत्तों के ढेर लगाए बैठे दुकानदार की भी बोरियां मौके से जब्त की गईं। बाद कई दुकानदारों ने तो सड़क किनारे रखे अपने सामान को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
इनसेट
अतिक्रमण हटाने में लोग करें सहयोग : डोगरा
क्लब के अध्यक्ष विजय डोगरा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार पुलिस को व्यवस्था बनाने में सहयोग दें और अतिक्रमण न करें। दुकानदारों के सहयोग से ही शहर की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ संजय कुमार, एसएन शुक्ला, एमएम सैणी, पूर्व बीडीसी भूपिंद्र सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप पटियाल, सिटी चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह, संजीव, रणधीर, व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव राकेश कैलाश तथा टैक्सी यूनियन प्रधान सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।