फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accused on remand

सिंगा से गिरफ्तार आरोपी युवक चार दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 30 Apr 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
accused on remand
नंगल। ऊना जिले के हरोली उपमंडल के तहत सिंगा गांव से दबोचे युवक को पंजाब पुलिस ने शनिवार को श्रीआनंदपुर साहिब स्थित कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। पकड़ा गया युवक रिंदा ग्रुप से संबंधित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नूरपुरबेदी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि रिंदा ग्रुप ने नवांशहर के सीआईए स्टाफ के भवन में भी ब्लास्ट किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड में पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी कि वह ब्लास्ट सामग्री कहां से लेकर आया था। इसके अलावा किन-किन वारदातों को उसने अंजाम दिया है। बता दें कि हिमाचल पुलिस की एसआईटी ने गत वीरवार रात को सिंगा में दबिश देकर पंजाब में हुए बम धमाकों से जुड़े उक्त आरोपी को दबोचा था। उसे बाद में पंजाब पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी पर पुलिस चौकी कलमा में बम धमाका करने का आरोप है। इससे पहले गत 23 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने सिंगा में पुराने कुएं से डिफ्यूज टिफिन बम को कब्जे में लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed