फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of molesting an elderly person in Mubarikpur arrested from Phagwara

Una News: मुबारिकपुर में बुजुर्ग से दुष्कम का आरोपी फगवाड़ा से गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 28 Feb 2025 07:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting an elderly person in Mubarikpur arrested from Phagwara
पुलिस टीम ने वारदात के दो सप्ताह बाद आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में 73 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दो हफ्ते बाद पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस ने फगवाड़ा के विर्क गांव से बुधवार रात को दबोचा है। अंब थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय, एएसआई रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह की टीम ने घटना के दो सप्ताह बाद मामले में कामयाबी हासिल की। आरोपी को अंब थाना लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीती 12 फरवरी रात को आरोपी लखविंद्र निवासी गांव और डाकघर मुबारिकपुर तहसील अंब जिला ऊना ने 73 वर्षीय वृद्धा के घर घुसकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन 13 फरवरी को बुजुर्ग महिला ने अंब थाना पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए जुट गई थी, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस को मामले में सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और पंजाब पुलिस के इनपुट से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इनके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों का खासा रोष था। आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से स्थानीय लोगों के लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed