{"_id":"68c4290996b5008e3b02ce24","slug":"accused-of-blackmailing-and-fraud-for-marriage-una-news-c-93-1-una1002-165290-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शादी के लिए ब्लैकमेल करने और धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शादी के लिए ब्लैकमेल करने और धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर राजस्थान निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर में वीरवार को एक युवती ने राजस्थान निवासी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोप लगाया कि आरोपी शादी के नाम पर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है और उसके साथ धोखाधड़ी भी की गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी पवन कुमार, निवासी गांव बडविडाणा, तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार युवती ने शिकायत में बताया कि वह कुरुक्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में लगभग तीन साल तक काम कर रही थी। उसी नर्सिंग होम में आरोपी भी कार्यरत था और उसका वेतन पवन कुमार के माध्यम से मिलता था। युवती ने बताया कि आरोपी ने उससे थोड़ी-थोड़ी राशि लेते हुए लगभग तीन लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद कई बार पैसे मांगने पर आरोपी ने वर्ष 2024 में तीन लाख रुपये का चेक दिया। इसके बाद युवती ने नौकरी छोड़कर ऊना जिले में अपने घर लौट आई। युवती के परिवार ने दो बार उसके लिए विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी ने फोन करके उनके रिश्ते को बाधित कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई 2024 को आरोपी ने उसकी माता को फोन कर धमकी दी और कहा कि यदि वह अपनी बेटी के लिए घर नहीं बसाना चाहते हैं तो 20,000 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर करें, अन्यथा वह उन्हें बर्बाद कर देगा। जब युवती ने बैंक जाकर चेक की जांच की तो पाया कि जिस खाते का चेक था उसमें पैसे नहीं थे। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी पवन कुमार उसे लंबे समय से शादी के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है।