फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of attempted car theft arrested in una

कार चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempted car theft arrested in una
ऊना। जिला मुख्यालय के टक्का रोड से कार चोरी के प्रयास मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर गिरोह का मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। जबकि मुख्य आरोपी को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार चुराने के प्रयास करते हुए दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे। जांच में सामने आया है कि शातिर गिरोह के रूप में चोरी घटना को अंजाम देते थे। गिरफ्तार युवक एक अन्य साथी के साथ ऊना आया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरजीत निवासी काबियां वाला गुरदासपुर के रूप में हुई है। इस युवक के नाम पर बाइक भी थी।
विज्ञापन

इसी बाइक के जरिये पुलिस शातिर तक पहुंची। अब पकड़े गए आरोपी से मुख्य आरोपी के बारे में भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि कार चुराने के प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है। अन्य आरोपी को भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed