फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of assaulting mother on three-day remand

Una News: मां से मारपीट का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Tue, 23 Sep 2025 08:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting mother on three-day remand
मां से मारपीट का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। अंब तहसील के नंदपुर गांव में बेटे ने अपनी मां पर तेज धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में भर्ती किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार उर्मिला देवी निवासी नंदपुर ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा वीरेंद्र सिंह, जो तीन महीने पहले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ है, परिवार सहित उनके साथ रहता है। सोमवार रात वीरेंद्र सिंह शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज व झगड़ा करने लगा। जब उर्मिला देवी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने दरात से हमला कर उनकी बाजू पर चोट लगा दी।
विज्ञापन


एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed