फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused in Dhusada drug smuggling case on remand for three days

Una News: धुसाड़ा नशा तस्करी केस में आरोपी तीन दिन की रिमांड पर

Thu, 12 Dec 2024 08:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Accused in Dhusada drug smuggling case on remand for three days
आरोपी के ठिकाने से बरामद हुई थी शराब और चूरा पोस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब(ऊना)। धुसाड़ा में शराब और चूरा पोस्त (भुक्की) रखने के मामले में मुख्य आरोपी को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को अंब थाना पुलिस ने वीरवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसेे शनिवार तक रिमांड पर लिया गया। मामले के अन्य आरोपी दुकान मालिक का पुलिस ने बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन की पुलिस रिमांड हासिल की थी।

आबकारी एवं कराधान विभाग और अंब थाना की पुलिस टीम ने उपमंडल अंब के धुसाड़ा में मंगलवार को दुकान पर दबिश दी। जहां से दुकान के शेड में पुलिस ने 268 बोतल शराब और 1.024 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। इसके बाद सर्च अभियान चलाकर पुलिस ने दुकान के पीछे जमीन में दबाए दो ड्रम में छिपाकर रखे गए 22 पैकेट में 4.510 किलोग्राम भुक्की बरामद की और जमीन के अंदर दबाए एक डिब्बे में से 198 ग्राम भुक्की(चूरा पोस्त) बरामद की थी। पुलिस ने इस संबंध में दुकान मालिक और किरायेदार दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed