फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused arrested in murder case of minor girl

Una News: नाबालिग लड़की की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in murder case of minor girl
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के नंगल जरियाला गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद की गई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को मवा कोहलां से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान सुनील राणा, निवासी संधानी, जिला होशियारपुर, पंजाब, हाल निवासी मवा कोहलां दौलतपुर चौक के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते 11 दिसंबर के दिन चीनी लेने के लिए दुकान को गई नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ। उस दिन नाबालिग लड़की को एक मोटरसाइकिल चालक के साथ जाते देखा गया था। जांच के दौरान पुलिस को एक ऐसा चश्मदीद भी मिला जिसने बताया कि एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले भी उक्त नाबालिग लड़की को अपनी गाड़ी में जबरन बैठाने का प्रयास किया था। जब चश्मदीद ने उसे ऐसा करने से रोका तो व्यक्ति की उसके साथ बहस भी हुई। इस ब्लाइंड मर्डर मामले की गुत्थी को सुलझाने में एसएचओ सनी गुलेरिया, एएसआई कुलदीप सिंह, एएसआई त्रिलोचन सिंह, एचसी अंकुश, एचसी जीवन दिनरात जांच पड़ताल की। पुलिस की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ की तो वह पुलिस के सवालों के संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। आरोपी ने वारदात के दिन जहां होने की बात कही, पुलिस जांच में स्थिति उससे अलग मिली। यही नहीं उक्त व्यक्ति उस नशीले पदार्थ को खाने का भी शौकीन है, जिसका पैकेट पुलिस को घटनास्थल से मिला। सारी बातें इस हत्याकांड के पीछे उक्त व्यक्ति का हाथ होने की ओर इशारा कर रही हैं। इस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि जिला पुलिस की टीम ने इस संवेदनशील मामले को सुलझाने में बेहतरीन कार्य किया है। पुलिस को हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना पड़ा। कहा कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर उसके रिमांड की मांग की जाएगी। वारदात को अंजाम क्यों दिया गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed