{"_id":"611fb8df8ebc3e79cd0c042b","slug":"accused-absconding-by-swindling-jewelery-worth-lakhs-from-woman-una-news-sml3809925132","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से लाखों के जेवरात ठगकर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से लाखों के जेवरात ठगकर आरोपी फरार
विज्ञापन

नंगल के रेलवे रोड पर शुक्रवार को हुई घटना, आरोपी ने साधु बनकर दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। क्षेत्र में एक महिला के साथ फिल्मी अंदाज में लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक व्यक्ति साधु बनकर आया और महिला को तंत्र मंत्र के झांसे में लेकर लाखों रुपये के जेवरात ठगकर चला गया। महिला ने इस संबंध में नंगल पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित महिला संतोष की मानें तो उसकी सेहत काफी खराब रहती है। वह रेलवे स्टेशन के निकट पार्क में टहल रही थी कि साधु बनकर एक व्यक्ति उसके पास आया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष भी उनके पास आकर रुक गए। साधु कुछ मंत्र पढ़ने लगा और जेवरात खोलकर कपड़े में रखने को कहा तो महिला ने कानों के कांटे, अगुंठी और दोनों हाथों में डाले कड़े साधू को दे दिए। साधू ने उसी के सामने सभी जेवरात 100 रुपये अपने पास से डालकर कपड़े में बांध कर उसे दे दिए। कहा कि शाम को छह बजे इसे खोलना। ऐसा करने पर सभी दुख दर्द खत्म हो जाएंगे। जब महिला ने घर आकर अपने बेटे को बताया और बेटे ने कपड़े को लगाई गांठ खोल कर देखा तो उसमें पांच छोटे छोटे पत्थर ही मिले। इस संबंध में थाना प्रभारी इंसपेक्टर पवन चौधरी ने शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है।