{"_id":"67b0784b5eca3f60e40cde8f","slug":"accidents-due-to-gravel-falling-at-the-turn-of-tutdu-bhiyanbhi-road-una-news-c-93-1-ssml1047-146204-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तुतडू-भियांभी सड़क के मोड़ पर गिरी बजरी से हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तुतडू-भियांभी सड़क के मोड़ पर गिरी बजरी से हो रहे हादसे
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार फिसला, आईं चोटें
लोग बोले-समस्या का समाधान नहीं कर रहा विभाग
ओवरलोड टिपरों से मोड़ पर गिर रही बजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा के तहत तुतडू से भियांभी सड़क मार्ग पर तुतडू से लगभग एक किलोमीटर दूर मोड़ पर काफी बजरी गिरी हुई है। इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बजरी इस सड़क से गुजरने वाले ओवर लोड ट्रकों से गिरी हुई है।
शनिवार सुबह इस मोड़ पर सड़क पर बिखरी बजरी से मोटरसाइकिल सवार फिसल गया। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं हैं और बाइक का भी काफी नुकसान हुआ है। यह बजरी सड़क पर काफी दिनों से गिरी हुई है। इसका न तो विभाग कोई हल निकाल रहा है और न ही संबंधित ठेकेदार। लोगों ने मांग की है कि इस मोड़ पर फैली बजरी को जल्द से जल्द हटाया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अगर कोई घटना इस स्थल पर होती है तो इसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी।
लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। सड़क का काम चला हुआ है। संबंधित ठेकेदार को आदेश दे दिए गए हैं कि जिस स्थान पर सड़क पर बजरी या अन्य सामग्री गिर रही है उसे हर दिन साफ करवाया जाए ताकि किसी भी वाहन चालक को मुश्किल का सामना न करना पड़े।