{"_id":"5df7b97b8ebc3e88007293ad","slug":"accident-una-news-sml3178662108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटी में टक्कर, 75 वर्षीय बुजुर्ग की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-स्कूटी में टक्कर, 75 वर्षीय बुजुर्ग की टांग टूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत टाहलीवाल-संतोषगढ़ रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार 75 वर्षीय बजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की टांग टूट गई। घायल की पहचान धन्ना सिंह 75 निवासी वार्ड नंबर नौ संतोषगढ़ जिला ऊना के रूप में हुई है।
सड़क पर बुजुर्ग को तड़पते हुए देख रास्ते से गुजर रहे एएसपी विनोद धीमान ने तुरंत गाड़ी रोक कर उनको सड़क से उठाया। एएसपी ने पीएसओ की मदद से घायल बुजुर्ग को गाड़ी में बैठाकर टाहलीवाल अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि टाहलीवाल के निजी पैलेस के पास टाहलीवाल-संतोषगढ़ मुख्य पर बाइक चालक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की टांग टूट गई। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। इस रास्ते से गुजर रहे एएसपी विनोद धीमान ने घायल धन्ना सिंह को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि मामले की जांच के लिए टाहलीवाल चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। एएसपी ने कहा कि पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।