फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident. one killed

टैंकर से टकराई मोटरसाइकिल, युवक की मौत

Thu, 20 Aug 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, भरवाईं Updated Thu, 20 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
accident. one killed
माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवक की सड़क
विज्ञापन
हादसे में मौत हो गई। घे दा घट्टा के नजदीक मोटरसाइकिल पानी के टैंकर से टकरा गया।

इस कारण जतिंद्र (20) निवासी बंगा जिला नवांशहर, पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे सवार युवक को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

टैंकर को कब्जे में ले लिया है। हादसे का कारण ओवरस्पीड माना जा रहा है। जतिंद्र अपने दोस्त के साथ मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए आया था। माथा टेकने के बाद वे दोनों घर जा रहे थे कि घे दा घट्टा के समीप सामने से आ रहे पानी के टैंकर से मोटरसाइकिल टकरा गई।

इससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोस्त को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि जितेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। टैंकर चिंतपूर्णी में धार्मिक संस्थाओं को पानी की आपूर्ति देने जा रहा था। एएसआई दुनी चंद ने कहा कि मामला दर्ज कर टैंकर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed