{"_id":"68c2d48133017a1a3a05ce64","slug":"abvp-gheraoed-the-principal-of-bangana-college-over-their-demands-una-news-c-93-1-ssml1048-165089-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा काॅलेज में एबीवीपी ने मांगों को लेकर किया प्राचार्य का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा काॅलेज में एबीवीपी ने मांगों को लेकर किया प्राचार्य का घेराव
विज्ञापन
पेयजल, शौचालयों की लचर हालत और वाईफाई न होने पर अआक्रोश
15 दिनों में मांगें पूरी न कीं तो करेंगे महाविद्यालय की तालाबंदी : अनुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बंगाणा इकाई ने विभिन्न छात्र मुद्दों को लेकर कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बुलाकर स्थिति को शांत कराया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से प्राचार्य को कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन देती रही है। लेकिन, महाविद्यालय में इन सुविधाओं की कमी के कारण छात्रों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और कॉलेज की नामांकन संख्या हर साल घटती जा रही है। यदि यही स्थिति रही तो कॉलेज की डिनोटिफिकेशन का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में मांगें पूरी न कीं तो महाविद्यालय की तालाबंदी करेंगे।
अनुराग शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन आरओ वाटर सिस्टम लगाने का दावा करता रहा है, लेकिन छात्रों को साफ पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है। वहीं, शौचालयों की खराब स्थिति के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है। इसके अलावा कॉलेज परिसर में स्टेडियम का निर्माण कार्य कई महीनों से रुका हुआ है, जिससे खिलाड़ियों में रोष है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद कॉलेज के सभी छात्रों को लामबंद कर कड़ा आंदोलन करेगी। घेराव में अभिराज, नित्या, शिवांजलि, कनिका, सिमरन, खुशबू, साक्षी, आयुष, गौरव, सूर्य, आदित्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।