फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ABVP accused of spoiling the atmosphere of Una College

Una News: एबीवीपी पर ऊना कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप

Thu, 23 Jan 2025 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
ABVP accused of spoiling the atmosphere of Una College
कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताः चांद ठाकुर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर और ऊना काॅलेज के कैंपस अध्यक्ष मनप्रीत ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं पर ऊना कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। वीरवार को संयुक्त बयान में चांद ठाकुर और मनप्रीत ने कहा कि आए दिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन करने की धमकियां दी जा रही हैं। कॉलेज के छात्रों को गुमराह किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष चांद ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी के कई कार्यकर्ता जो कॉलेज छोड़ चुके हैं वे जबरन कॉलेज में आकर माहौल को खराब कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मनमानी पर जब कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया तो एबीवीपी के कार्यकर्ता पुलिस जवान को ही धमकियां देने पर उतारू हो गए। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि विद्यार्थी परिषद कॉलेज में गुंडागर्दी फैलाने का काम कर रही है। शांतप्रिय कॉलेज के माहौल को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। कॉलेज के विद्यार्थियों के हित के लिए एनएसयूआई चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी कॉलेज का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed