फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Abhinav, who used to fly paper planes in his childhood, became a flying officer

Una News: बचपन में कागज के जहाज उड़ाने वाला अभिनव बना फ्लाइंग ऑफिसर

Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Abhinav, who used to fly paper planes in his childhood, became a flying officer
अभिनव का घर पहुंचने पर स्वागत करते। स्रोत आयोजक
बाबा नांगा के समाधि स्थल पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। बचपन में कागज के जहाज उड़ाने वाले अभिनव मिश्रा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। अभिनव की इस उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश सहित संतोषगढ़ नगर और जिला ऊना का नाम रोशन किया है। संतोषगढ़ के वार्ड नंबर पांच के निवासी स्वर्गीय रामेश्वर दास मिश्रा का पोता अभिनव मिश्रा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन कर रविवार को अपने नगर संतोषगढ़ में लौटा है। परिजनों सहित नगरवासियों ने संतोषगढ़ पहुंचने पर अभिनव मिश्रा का जोरदार स्वागत किया और ग्राम देवता बाबा नांगा के समाधि स्थल पर जाकर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। अभिनव मिश्रा के पिता बीएसएनएल में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं और माता नंगल के बीबीएमबी डीएवी स्कूल में लेक्चरर हैं। अभिनव ने 10वीं कक्षा तक बीबीएमबी के डीएवी नंगल से पढ़ाई की और फिर महाराजा रणजीत सिंह इंस्टीट्यूट मोहाली से एनडीए और एसएसबी की ट्रेनिंग लेकर एनडीए का एग्जाम पास किया और खडकवासला पुणे में भारतीय वायु सेना में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश किया। 14 जून को एयरफोर्स अकादमी, डुंडीगल (हैदराबाद) से फ्लाइंग प्रशिक्षण पास करके अभिनव मिश्रा फ्लाइंग ऑफिसर बन गए। उन्होंने कहा कि घर से दूर रह कर, बिना मोबाइल का इस्तेमाल किए शैक्षिक पढ़ाई के साथ शारीरिक परीक्षण और इतनी कड़ी मेहनत के बाद ही ये सब संभव हुआ है, जो कि सभी बच्चों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed