फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Abhay Rana became the president of the Kshatriya Mahasabha youth unit.

Una News: अभय राणा बने क्षत्रिय महासभा युवा इकाई के अध्यक्ष

Sat, 27 Sep 2025 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अभय सिंह राणा को युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने उनके नेतृत्व से युवा वर्ग में नई ऊर्जा और संगठन के सशक्त होने की आशा जताई है।

विज्ञापन
Abhay Rana became the president of the Kshatriya Mahasabha youth unit.

विस्तार

बंगाणा (ऊना)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने हिमाचल प्रदेश में अपनी युवा इकाई को नई दिशा देने के उद्देश्य से अभय सिंह राणा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने उनके चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा विंग नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन राजा मानवेंद्र सिंह ने अभय सिंह राणा को बधाई दी और कहा कि उनका योगदान संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर भारत प्रभारी टिक्का शिवेंद्र पाल ने कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन के युवा वर्ग में नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कुंवर दिगराज सिंह शाहीपुरा ने भी उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए एक सशक्त कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed