फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Aam Aadmi Party's protest continues at Nangal Dam

Una News: नंगल डैम पर आम आदमी पार्टी का धरना जारी

Tue, 06 May 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party's protest continues at Nangal Dam
नंगल (ऊना)। बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से हरियाणा को 8500 क्यूसिक अतिरिक्त पानी देने के निर्णय के बाद पैदा हुए विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी का नंगल डैम पर धरना लगातार जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. संजीव गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नंगल डैम पहुंचे और धरने पर बैठ गए। डाॅ. संजीव गौतम, एडवोकेट निशांत गुप्ता और जसपाल सिंह आदि ने एक सुर में दोहराया कि नंगल डैम से हरियाणा को एक भी बूंद पानी नहीं छोड़ने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। नेताओं से नंगल डैम पर सीआरपीएफ लगाने की चर्चाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर सीआरपीएफ की गोली खाने तक की नौबत आई तो खा लेंगे। हाल ही में पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से हरियाणा को अतिरिक्त पानी न देने के प्रस्ताव पर मोहर लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed